छत्तीसगढ़
थार चालक को गिरफ्तार करने रायपुर पुलिस ने की छापेमारी
Nil dhankar
19 April 2025 11:56 AM IST

x
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरीन ड्राइव के पास स्थित सिग्नल पर दो कारें—थार और ग्रैंड i20—आपस में जोरदार टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद थार कार चालक और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रैंड i20 में सवार युवक और युवती को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story





