छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने IPL खिलाड़ी की तलाश में की छापेमारी, यहां दी दबिश

Nil dhankar
14 May 2022 11:51 AM IST
रायपुर पुलिस ने  IPL खिलाड़ी की तलाश में की छापेमारी, यहां दी दबिश
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान व IPL खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया की तलाश रायपुर पुलिस कर रही है। वह पिछले कुछ दिनों से फरार है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसलिए उसका पता लगाने के लिए रायपुर पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को हरप्रीत के भिलाई स्थित कुछ ठिकानों में दबिश दी गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

रायपुर की विधानसभा पुलिस ने एजी कार्यालय में लेखापाल की भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश कर नौकरी हासिल करने के मामले में हरप्रीत के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। विधानसभा पुलिस ने बताया कि एजी कार्यालय ने जांच के दौरान हरप्रीत के द्वारा जमा किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इससे उन्होंने विधानसभा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस हरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही है। हरप्रीत से पुलिस लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है।


Next Story