छत्तीसगढ़

बंगाल में रायपुर पुलिस ने मारी रेड, 5 सटोरिए गिरफ्तार

Nilmani Pal
12 May 2024 10:36 AM GMT
बंगाल में रायपुर पुलिस ने मारी रेड, 5 सटोरिए गिरफ्तार
x

रायपुर। बंगाल में रायपुर पुलिस ने रेड मारकर 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमेन्ट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही थी पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 07 नग एवं मोबाईल फोन 19 नग जुमला कीमती लगभग 6,60,000/- रूपये जप्त। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 188/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01 गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

02 महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।

03 मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

04 मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।

05 रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।


Next Story