छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और रुपए ढूंढ़कर युवती को कराया वापस
jantaserishta.com
21 Dec 2025 9:08 PM IST

x
युवती के चेहरे पर लौटी खुशी.
रायपुर: रविवार को खुशी जायसवाल निवासी कलिंगा गर्ल्स हॉस्टल जो एक आटो में बैठकर तेलीबांधा से घड़ी चौक जाते समय ऑटो में अपना बैग भूल गई थी, बैग में एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे। जिसकी सूचना प्रार्थिया द्वारा कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम सिविल लाईन रायपुर में दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर विंग सिविल लाईन की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आटो एवं आटो चालक के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी करते हुये उससे संपर्क कर आटो चालक धर्म लाल यादव निवासी भवानी नगर जोरा तेलीबांधा रायपुर को बैग सहित कार्यालय बुलाकर प्रार्थिया का बैग जिसमें एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे, को प्रार्थिया खुशी जायसवाल को वापस कराया गया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा पुलिस टीम एवं आटो चालक का धन्यवाद अर्पित किया गया।
Tagsरायपुर पुलिसरायपुररायपुर न्यूज़एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिटRaipur PoliceRaipurRaipur NewsAnti-Crime and Cyber Unit
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





