छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने चलाया वारंटी अभियान, 100 लोग हुए गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Dec 2022 4:08 PM GMT
रायपुर पुलिस ने चलाया वारंटी अभियान, 100 लोग हुए गिरफ्तार
x
छग
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में दिनांक 07.12.2022 सेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 09.12.2022 को अलग - अलग थानों के 50 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 50 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 100 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विगत 3 दिवस के भीतर रायपुर पुलिस द्वारा 115 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थाई वारंट एवं 165 गिरफ्तार वारंटो कुल 280 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों को तामिल कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story