छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Shantanu Roy
13 Jun 2022 4:23 PM GMT
रायपुर पुलिस चलाया विशेष चेकिंग अभियान
x
छग

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहितए.सी.सी.यू. की टीम को अपराधिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 13.06.2022 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा रायपुर के अलग - अलग क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, धारदार हथियार रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चैक - चैराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Next Story