छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 35 अपराधी गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 Dec 2022 5:16 PM GMT

x
छग
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में दिनांक 07.12.2022 सेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान आज अलग - अलग थानों के 15 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 35 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 50 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विगत 1 सप्ताह में अब तक रायपुर पुलिस द्वारा अब तक 230 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थाई वारंट एवं 370 गिरफ्तार वारंटो कुल 600 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों को तामिल कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story