छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने चलाया पैदल पेट्रोलिंग चेकिंग अभियान, विजिबल पुलिसिंग से बढ़ाई गई सुरक्षा

Shantanu Roy
26 Jan 2026 9:39 PM IST
रायपुर पुलिस ने चलाया पैदल पेट्रोलिंग चेकिंग अभियान, विजिबल पुलिसिंग से बढ़ाई गई सुरक्षा
x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देशानुसार “विजिबल पुलिसिंग” के तहत संचालित किया गया, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल ने किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं संबंधित एसीपी स्तर के अधिकारी मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं संभावित अड्डेबाजी क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

पुलिस टीमों ने विशेष रूप से असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों और समूह में खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। पान ठेलों, सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर खड़े युवकों से पूछताछ की गई। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई, ताकि अपराध में प्रयुक्त वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नियंत्रण रखा जा सके। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत लिली चौक, पटेल पारा, महाराजबांध तालाब, कुशालपुर एवं बुधेश्वर चौक में पैदल पेट्रोलिंग करते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया।

वहीं थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में कुकुरबेड़ा एवं महंत तालाब इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने यहां भी अड्डेबाजी की संभावनाओं वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र अंतर्गत गुरमुख सिंह नगर में भी पुलिस टीम ने पैदल पेट्रोलिंग कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत
पुलिस
को देने की समझाइश दी। अभियान के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की विजिबल पुलिसिंग से न केवल अपराधों पर नियंत्रण होता है, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Tagsरायपुरकमिश्नरेट रायपुरपैदल पेट्रोलिंगसंदिग्ध चेकिंग अभियानविजिबल पुलिसिंगपुलिस कमिश्नर रायपुरDCP संदीप पटेलADCP राहुल देव शर्माअसामाजिक तत्वअड्डेबाजदोपहिया वाहन चेकिंगपुरानी बस्ती थानासरस्वती नगर थानान्यू राजेन्द्र नगर थानालिली चौकबुधेश्वर चौकमहाराजबांध तालाबकुकुरबेड़ामहंत तालाबगुरमुख सिंह नगरकानून व्यवस्थाशहर सुरक्षापुलिस अभियानजनविश्वासशांति व्यवस्थाRaipurCommissionerate Raipurfoot patrollingsuspicious checking campaignvisible policingPolice Commissioner RaipurDCP Sandeep PatelADCP Rahul Dev Sharmaanti-social elementspeddlerstwo-wheeler checkingPurani Basti police stationSaraswati Nagar police stationNew Rajendra Nagar police stationLily ChowkBudheshwar ChowkMaharajbandh pondKukurberaMahant pondGurmukh Singh Nagarlaw and ordercity securitypolice campaignpublic trustpeace and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story