छत्तीसगढ़

हमलावरों को तलाश रही रायपुर पुलिस

Nilmani Pal
21 Oct 2025 9:41 AM IST
हमलावरों को तलाश रही रायपुर पुलिस
x

रायपुर। राजधानी में छोटी दीवाली और लक्ष्मी पूजा के दो दिनों में चाकूबाज़ी की डेढ़ दर्जन घटनाएं हुई । इन घटनाओं ने पुलिस की वर्दी और सिविल ड्रेस में जवानों की तैनाती के दावों की पोल खोल दी।शुरूआत शनिवार रात उर्स के चादर जुलूस में हुई चाकू बाजी से हुई जो कल रात तक अलग-अलग इलाकों हमले होते रहे। सबसे ज्यादा मामले थाना डीडी नगर,कोतवाली, गोलबाजार, पुरानी बस्ती, आजाद चौक और मौदहापारा से सामने आए हैं। पुलिस के डीएस‌आर के अनुसार कुल 16 जगहों पर चाकू चलने की पुष्टि हुई है।

‌इनमें कोतवाली थाना के ठीक सामने हुई घटना ने तो विजिबल पुलिसिंग की व्यवस्था के दावों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। यहां दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू चल गया। इस हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मालवीय रोड और आजाद चौक क्षेत्र में भी झगड़े के दौरान चाकूबाजी की घटनाएं हुईं, जिनमें चार लोग घायल हुए हैं।

डीडी नगर के चंगोराभाठा में आलमारी फैक्ट्री के पास पुराने विवाद पर हाफ मर्डर की वारदात हुई। रविवार आधी रात रोहित विश्वकर्मा , राहुल देवांगन,चिंकी पटनायक और साथियों ने मोंटू देवांगन के साथ पुराने विवाद पर गाली गलौज कर हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला किया। मोंटू के भाई सुभाष देवांगन ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। मोंटू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर बैजनाथ पारा निवासी मोहम्मद एजाज अपना मोबाइल फोन,स्टेशन रोड स्थित माई मोबाइल दुकान में बनाने दिया था। बनाने का चार्ज होने को लेकर उसकी दुकान कर्मी ज्ञानेंद्र साहू के साथ गाली-गलौच कर जानलेवा हमला किया। इसी इलाके में सत्यनारायण धर्मशाला के पास गली में गौरव जंघेल ने हितेश जंघेल को शराब की बोतल के टूटे कांच से हमला किया। यह घटना कल रात हुई।

पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं के हमलावरों की तलाश जारी है।

Next Story