छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ में...एसएसपी भी निकले सघन चेकिंग अभियान पर

Admin2
23 Dec 2020 10:22 PM IST
रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ में...एसएसपी भी निकले सघन चेकिंग अभियान पर
x

रायपुर। रायपुर पुलिस एक्शन मोड में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिला रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थित आउटर कॉलोनियों, सूनसान स्थानों में अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, नशा करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा भाठागांव स्थित बी एस यू पी कॉलोनी पहुँच कर चेकिंग टीम का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीम के सदस्यों को चेकिंग संबंधी अन्य कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं भी बी एस यू पी कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग करने के साथ ही कॉलोनी वासियों को बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही गांजा, नशीली टेबलेट जैसे अन्य नशा का काला कारोबार करने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की भी जानकारी पुलिस को देने की समझाईस दी गयी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर व उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षको को ऐसे सभी बी एस यू पी कॉलोनी, आर डी ए कॉलोनी सहित अंदरूनी/आउटर के कॉलोनियों में रायपुर पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल नंबर सहित थानो के नंबरो का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए ताकि कॉलोनीवासी आसानी से पुलिस से सीधा संपर्क कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे सके। रायपुर पुलिस का यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



Next Story