छत्तीसगढ़
डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता
Nil dhankar
10 Jun 2026 12:06 PM IST

x
रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस लूट को एक अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया। इस गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर ले आई है।
यह गिरोह 5 लोगों का था। इनमें से दो लोगों ने बाइक से टाटीबंध की गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू की रैकी और पीछा किया। इसके बाद डंगनिया में वारदात की। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 10 लाख को हवाला की रकम समझकर लूटा था। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पांच महीने में यह सबसे बड़ी लूट थी। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगी।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





