छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने 70 वाहनों का चालान काटा

Nilmani Pal
3 Jun 2023 4:02 PM IST
रायपुर पुलिस ने 70 वाहनों का चालान काटा
x

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 70 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है. दरअसल - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आम जनता को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आजाद चौक अनुभाग में देवचरण पटेल अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपु एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल द्वारा यातायात नियमो का पालन न कर उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया।

अनुभाग के थानों निम्नानुसार कार्यवाही की गई है थाना आजाद चौक में 20, थाना सरस्वती नगर में 20, थाना आमानाका में 25, कबीर नगर में 05 इस प्रकार कुल 70 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 21200/- रूपये समन शुल्क प्राप्त किया गया।

Next Story