छत्तीसगढ़

अपराधियों-असामाजिक तत्वों पर रायपुर पुलिस का कड़ा प्रहार

jantaserishta.com
12 Oct 2026 4:11 PM IST
अपराधियों-असामाजिक तत्वों पर रायपुर पुलिस का कड़ा प्रहार
x
रायपुर: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश स्थापित करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन करने तथा नशे एवं असामाजिक गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम क्षेत्र में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के सतत निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा की प्रभावी मॉनिटरिंग में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
1. वारंटियों की गिरफ्तारी एवं वारंटों का निष्पादन
अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 57 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 03 स्थायी वारंट एवं 57 गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन की कार्यवाही की गई। न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली सुनिश्चित कर फरार आरोपियों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
2. अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही
आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए धारा 34(1) के अंतर्गत 04 प्रकरणों में 62 पाव तथा धारा 34(2) के अंतर्गत 10 प्रकरणों में 397 पाव शराब जप्त की गई। इस प्रकार अवैध शराब से संबंधित कुल 14 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
3. गांजा एवं नशीली टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 50.547 किलोग्राम गांजा एवं 119 नग टैबलेट जप्त की गई। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
4. अवैध हथियार रखने वालों पर कार्यवाही
आर्म्स एक्ट के तहत 07 अलग-अलग प्रकरणों में 07 चाकू जप्त किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
5. अपराधों की रोकथाम हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत 73 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं, धारा 126/135 के तहत 158 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
6. जुआ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कार्यवाही
थाना आजाद चौक क्षेत्र में जुआ के एक प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 4,110/- की राशि जप्त की गई। वहीं, थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पश्चिम क्षेत्र के सभी थानों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही
इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की जप्ती, अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story