छत्तीसगढ़

रायपुर: पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 40 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

SHIDDHANT
3 May 2026 10:52 PM IST
रायपुर: पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 40 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने ट्रैफिक, क्राइम और मध्य जोन में तैनात 40 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधार, अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामिली, एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई, वाहन चोरी की बरामदगी, महिला अपराधों की जांच और शिकायतों के त्वरित निराकरण जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
सम्मानित होने वालों में एसआई प्रेमसागर बारिक, हवलदार कुलदीप द्विवेदी, संतोष दुबे, चिंतामणि साहू सहित कई आरक्षक शामिल रहे। मध्य जोन से इंस्पेक्टर दीपक पासवान, एसआई फतु ठाकुर, श्रवण कुमार मिश्रा, जानकी शरण मरावी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इसी तरह ट्रैफिक विभाग से आरआई वैभव मिश्रा, एएसआई उदल सिंह साहू, उमाशंकर बरीहा, हवलदार हिरामन साहू और महिला आरक्षक हीरापाल व दीपा एक्का को भी सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारियों के प्रयासों से शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है।
Next Story