छत्तीसगढ़

पुलिस कमिश्नर रायपुर ने वैभवी का किया सम्मान

Nilmani Pal
7 March 2026 4:16 PM IST
पुलिस कमिश्नर रायपुर ने वैभवी का किया सम्मान
x

वैभवी के 'वैभव' से गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने आज UPSC 2025 परिणाम में ऑल इंडिया 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली वैभवी अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनको सम्मानित किया एवं वैभवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा प्रदान की। इस अवसर पर डीसीपी (नार्थ) मयंक गुर्जर एवं एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) डॉ अर्चना झा एवं पुलिस कमिश्नरी टीम के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। इस परीक्षा में पूरे देश से 958 कैंडिडेट सफल हुए हैं। रायपुर से तीन युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। रौनक अग्रवाल ने 772वां रैंक प्राप्त किया है। संजय डहरिया ने 946वां रैंक हासिल कर रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।

रायपुर की गुढियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने उन्होंने बताया कि उनका यूपीएससी का सफर साल 2023 में शुरू हुआ था। यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।



Next Story