छत्तीसगढ़
अश्विनी नगर में जुआ खेल रहे आरोपियों को रायपुर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
Shantanu Roy
26 April 2025 7:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अश्विनी नगर सामुदायिक भवन के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुकबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से नगद 5500 रुपये और ताश पत्तियां भी बरामद कीं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उन्हें 26 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
बसंत सोना (उम्र 46 वर्ष, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती)
सुशील वर्मा (उम्र 43 वर्ष, कैलाशपुरी, थाना कोतवाली)
राकेश शाहा (उम्र 43 वर्ष, संजय नगर, थाना टिकरापारा)
ओमप्रकाश देवांगन (उम्र 38 वर्ष, कुकरी पर मजार के पीछे, थाना पुरानी बस्ती)
Tagsरायपुरजुआसट्टाथाना पुरानी बस्तीपुलिस कार्यवाहीआरोपियों की गिरफ्तारीजुआ एक्टRaipurgamblingbettingpolice station Purani Bastipolice actionarrest of accusedgambling actछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





