छत्तीसगढ़

रायपुर: पुलिस ने होटल संचालक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, सेक्स रैकेट में गिरफ्तार महिलाएं इन राज्यों से

jantaserishta.com
12 July 2021 11:09 PM IST

रायपुर। आज देर शाम थाना गंज व कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार करते महिलाओं व पुरूषों सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी, कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) तथा थाना गंज व थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर पुलिस के प्वाइंटर को भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से 07 महिलाए (02 महिला वेस्ट बंगाल एवं 05 महिला रायपुर निवासी) एवं 02 पुरूष तथा होटल सांई राम गंज से 04 महिलाए (01 महिला मुंगेली, 01 महिला गरियाबंद, 01 महिला वेस्ट बंगाल एवं 01 महिला उडीसा निवासी) तथा होटल संचालक ईश्वर चैधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त महिला एवं पुरूषों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं थाना गंज में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार

01. ईश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज रायपुर।

02. देह व्यापार में संलिप्त 04 महिलाए।

गिरफ्तार थाना कोतवाली के प्रकरण में

01. देवेन्द्र सागर निवासी बालोद।

02. जागृत देवांगन निवासी महासमुंद।

03. देह व्यापार में संलिप्त 07 महिलाए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story