छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने खमतराई में लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Jan 2026 11:04 PM IST
रायपुर पुलिस ने खमतराई में लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुई लूट की घटना में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (DCP – North Zone) के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट के मामले में आरोपियों रविशंकर साहू और अनमोल साहू को गिरफ्तार किया है। घटना के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद सिराज ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जनवरी की रात वह ग्राम चरौदा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम धनेली के पास दो अज्ञात आरोपियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब प्रार्थी ने वाहन नहीं रोका, तो आरोपियों ने अपने एक्टिवा वाहन से पीछा करते हुए अंडोर कंपनी, बीरगांव तक उसका पीछा किया। रात लगभग 11:30 बजे आरोपियों ने प्रार्थी से हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसके जेब में रखे दो मोबाइल फोन (सैमसंग एवं आईटेल) और नगदी ₹3,000 लूट कर फरार हो गए।

लूट में कुल कीमत लगभग ₹4,000 बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 40/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और घटना की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त अहम सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। टीम द्वारा आरोपियों रविशंकर साहू और अनमोल साहू को पकड़ कर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹3,000 नगदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इसके साथ ही लूट में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-04-LZ-9546 को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
रविशंकर साहू, पिता स्व. मनीराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनिया नगर हनुमान मंदिर के पास, साहू पारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
अनमोल साहू, पिता महेश साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कारी कहरौद, थाना लवण, जिला बलौदा बाजार। वर्तमान पता – किशोरी लाल बंजारे का मकान, दुर्गा चौक, गोवर्धन नगर, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट की इस घटना में बरामद मोबाइल और नगदी प्रार्थी को वापस कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि रायपुर पुलिस नॉर्थ जोन अपराधों पर नकेल कसने के लिए लगातार सक्रिय है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
Tagsरायपुर पुलिसखमतराई थानालूटमोबाइल लूटनगदी बरामदएक्टिवा जप्तरविशंकर साहूअनमोल साहूDCP North Zoneएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटचोरी की घटनाCCTV फुटेजअपराध रोकथामपुलिस गिरफ्तारीजनता सुरक्षाRaipur PoliceKhamtarai Police Stationrobberymobile lootcash recoveredActiva seizedRavi Shankar SahuAnmol SahuAnti Crime and Cyber ​​Unittheft incidentCCTV footagecrime preventionpolice arrestpublic safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story