छत्तीसगढ़
9 स्थाई वारंट वाले अंतरराज्यीय आरोपी गुरुदेव सिंह को रायपुर पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Jun 2025 10:55 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 9 स्थाई वारंटों वाले अंतरराज्यीय आरोपी गुरुदेव सिंह को पंजाब से प्रोटेक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया है। आरोपी गुरुदेव सिंह पिता जनरैल सिंह (उम्र 22 वर्ष) मूलतः ग्राम तारीवाल, जिला अमृतसर (पंजाब) का निवासी है, जो पहले वीर सावरकर नगर, हीरापुर, रायपुर में निवास करता था।
▪ आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले
थाना आमानाका, रायपुर से
अपराध क्रमांक 82/2014 – धारा 392 भादवि
अपराध क्रमांक 83/2014 – धारा 392 भादवि
अपराध क्रमांक 86/2014 – धारा 392 भादवि
अपराध क्रमांक 13/2016 – धारा 34(2) आबकारी एक्ट
थाना सिविल लाइन, रायपुर से
5. अपराध क्रमांक 274/2011 – धारा 380, 34 भादवि
6. अपराध क्रमांक 708/2016 – धारा 299 जा.फौ.
थाना सरस्वती नगर, रायपुर से
7. अपराध क्रमांक 341/2012 – धारा 294, 506, 323, 34 भादवि
थाना कबीर नगर, रायपुर से
8. अपराध क्रमांक 47/2015 – धारा 294, 506, 323, 34 भादवि
9. अपराध क्रमांक 113/2015 – धारा 34(2) आबकारी एक्ट
▪ पंजाब पुलिस की कार्रवाई
गुरुदेव सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा इस वर्ष 10 किलो हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पंजाब की जेल में निरुद्ध था। रायपुर पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रोटेक्शन वारंट जारी कर उसे पंजाब से रायपुर लाया और सभी 09 लंबित स्थाई वारंटों की तामीली की।
▪ अभियान की जानकारी
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए गए फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। इस अभियान में रायपुर के विभिन्न थानों से संबंधित स्थाई वारंटों की जानकारी जुटाकर थाना आमानाका पुलिस टीम द्वारा समन्वय कर कार्रवाई की गई।
Tagsगुरुदेव सिंह गिरफ्तारीरायपुर पुलिस वारंटPunjab Jail Heroine Caseस्थाई वारंटी गिरफ्तारRaipur CrimePunjab Narcotics CaseNDPSInter State CriminalAmritsar Raipur Arrestगिरफ्तारी हेरोइन तस्करarrest heroin smugglerछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





