छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने 63 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
6 Nov 2021 1:07 PM IST
रायपुर पुलिस ने 63 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया
x

रायपुर: दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने/खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रहीं है। इसी तारतेेेम्य में दिनांक 05.11.21 को थाना मुजगहन, गंज, गोबरानवापारा, आरंग, कोतवाली, उरला, पुरानी बस्ती, तेलीबांधा, आमानाका एवं टिकरापारा क्षेत्रों में जुआ खेलते/खिलाते कुल 18 प्रकरणों में कुल 63 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 40,150/- जप्त किया है







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story