फार्मेसी डिप्लोमा और डिग्री के फर्जीवाड़े का खुलासा, रायपुर पुलिस ने किया 3 को अरेस्ट

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में प्रकरण में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में अन्य 03 आरोपी मनोज चक्रधारी, द्वारिका प्रसाद वर्मा एवं खकन कुमार विश्वास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज जप्त कर कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी
01. मनोज चक्रधारी पिता लच्छु राम चक्रधारी उम्र 24 साल निवासी कोरगांव थाना बिसरामपुरी जिला कोण्डागांव हाल पता ग्राम चिपावन्ड जिला कोण्डागांव।
02. द्वारिका प्रसाद वर्मा पिता भुखउ राम वर्मा उम्र 52 साल निवासी ग्राम कठिया पो.आ. खौली थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
03. खकन कुमार विश्वास पिता स्व. श्री कृष्णचंद विश्वास उम्र 48 साल निवासी खरसिया थाना खरसिया रायगढ़।