छत्तीसगढ़

रायपुर: पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 July 2025 10:49 AM IST
रायपुर: पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
x
प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में.

रायपुर: थाना मंदिर हसोद क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में 11:00 बजे फाफाडीह चौक स्थित क्राइम ब्रांच गंज कार्यालय में प्रेसवार्ता ली जाएगी।

बड़ी वारदात

राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है। ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के पेट्रोल पंप में देर रात कुछ युवक पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी। उन्होंने दो कर्मियों पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story