RAIPUR: एनी डेक्स एप डाउनलोड करवाकर आनलाइन ठगी, खाते से निकले 1 लाख 90 हजार रुपये

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में एनी डेक्स एप डाउनलोड करवाकर खाते से आनलाइन 1 लाख 90 हजार की ठगी कर ली गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में विकास जैन से ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी का मेडिकल स्टोर्स है। 22 दिसंबर को तीन अलग-अलग नंबर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के नंबर फोन किया गया। फोन धारक ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। बीएसएनएल कंपनी की सेवा बंद करने अथवा चालू रखने की बात कहकर झांसे में लिया। इसके बाद एनी डेस्क और आटोमैटिक एसएमएस सर्विस एप डाउनलोड करवाया गया। डाउनलोड करते ही। खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





