छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: युवक ने किया सुसाइड....कीटनाशक पीकर उठाया आत्मघाती कदम

Admin2
29 Jan 2021 7:30 PM IST
RAIPUR NEWS: युवक ने किया सुसाइड....कीटनाशक पीकर उठाया आत्मघाती कदम
x

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुल्लू के खार में युवक की लाश मिली है. लाश के पास खड़ी मोटरसाइकिल में कीटनाशक की शीशी मिली है, जिससे कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

आरंग पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति की लाश गुल्लू खार में नहर किनारे खेत में मिली है. लाश के पास मोटरसाइकिल सीजी 04 एमएस 7515 खड़ी थी, जिसकी डिक्की में कीटनाशक दवाई की शीशी बरामद हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान ग्राम अकोलीकला निवासी माखन कोसले पिता खोकचंद कोसले (35 वर्ष) के रूप में हुई है. जो बीते 15 सालों से अपने परिवार के साथ ग्राम करमंदी में अपने मौसा के घर पर रहता था.

Next Story