छत्तीसगढ़
RAIPUR NEWS : लाखों की सट्टा पट्टी के साथ दो युवक गिरफ्तार, अड्डे में हुई छापामार कार्रवाई
Rounak Dey
10 Feb 2021 4:27 AM GMT
x
दो युवक गिरफ्तार
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में सट्टा कारोबार आए दिन बढ़ते जा रहा है। जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती जा रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सट्टा खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान अब भी जारी है जिसके चलते उत्कल नगर में बने सट्टे के अड्डे में छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई। आए दिन एसएसपी के मार्गदर्शन से ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गई है।
Next Story