छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: जो समझ गए, वो बच गए

Nilmani Pal
19 Jan 2022 5:34 PM IST
रायपुर न्यूज़: जो समझ गए, वो बच गए
x

रायपुर। मास्क जागरूकता अभियान के लिए 51 वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतने वाली समाज सेवी संस्था सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने रायपुर स्मार्ट सिटी एवं ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शहर के भगत सिंह चौक में मास्क का वितरण किया। इसके साथ ही राहगीरों को ओमिक्रॉन और कोरोना से बचने के लिए भी जागरुक किया। संस्था के संस्थापक डॉ. संदीप धूपड ने बताया कि शहर के कुछ लोग ने अभी भी कोरोना को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे है। बिना मास्क के शहर में घुम रहे है। वहीं कई लोगों अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया है। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन और वैक्सीन लगवाने की अपील इस कार्यक्रम से माध्यम से की गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के डायरेक्टर केशव राव, ट्रैफिक टीचर टी.के. भुई, एग्जीक्यूटिव मेंबर दीपक मौर्यानी, जितेंद्र सेठिया, बाबू मोदी, सारिका वर्मा, देवाशीष तांडे, काजल सिंह, अंजली यादव एवं राज सोनी उपस्थित रहे। अब अस्पताल में भर्ती बता दें कि यह संस्था राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी शहरों के मुख्य चौक चौराहों पर अपने जिंगल्स के माध्यम से पिछले 2 वर्षों से कोरोना के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाती आ रही है।


Next Story