छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: किराना दुकान में चोरी, फिर बदमाशों ने लगा दी आग

Rounak Dey
29 Aug 2021 11:01 AM IST
रायपुर न्यूज़: किराना दुकान में चोरी, फिर बदमाशों ने लगा दी आग
x

रायपुर। किराना दुकान में चोरों ने चोरी करने के बाद दुकान को आग के हवाले कर दिया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर अपने साथ उखाड़ ले गए। लेकिन चोरी करते समय आरोपी कैमरे में कैद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक फनेन्द्र देवागंन उम्र 22 साल निवासी परमेश्वरी नगर बीरगांव ने दुकान में आगजनी होने की शिकायत ​थाने में दर्ज कराई थी। आगजनी में किराना दुकान संबंधी सभी समानों का जलना बताया गया है। मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, जिनकी पहचान सुमीत सारथी एवं चकरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 457,380,436 के तहत अपराध कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया है।


Next Story