छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: कोर्ट में पेश करने से पहले भगा आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश

jantaserishta.com
27 Aug 2021 8:31 AM IST
RAIPUR NEWS: कोर्ट में पेश करने से पहले भगा आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
x

रायपुर। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस की लापरवाही के कारण एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. राजधानी की एक महिला के साथ ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद फरार हो गया. आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुमन साहू को पुलिस ने एक महिला को सोने के जेवर गिरवी रखकर रकम दिलाने के नामपर ठगने के आरोप में पकड़ा था. गुरुवार की शाम पुलिस उसे कोर्ट पेश करने ले जा रही थी, लेकिन वो कलेक्टेट परिसर से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. आरोपी टिकरापारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story