छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : देर रात अर्था कैफे में पुलिस ने दी दबिश, मैनेजर हुआ गिरफ्तार

Admin2
26 Jan 2021 9:49 AM IST
RAIPUR NEWS : देर रात अर्था कैफे में पुलिस ने दी दबिश, मैनेजर हुआ गिरफ्तार
x
कैफे में पीला रहे थे अवैध रूप से शराब

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप बीती रात मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे-कैन्यन में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने वह दबिश दी। जिसके बाद कैफे के मैनेजर श्याम सिक्का को गिरफ्तार किया गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे के मुताबिक कैफे से कार्ल्सबर्ग की 2 दर्जन से अधिक बीयर जब्त की गई है। लोगों को अवैध शराब परोसते हुए मैनेजर श्याम चिक्का को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) की कार्रवाई की गई है।



जनता से रिश्ता ने पहले से किया था आगाह


लोक तंत्र के चौथे स्तंभ होने की वजह से शहर की जनता से रिश्ता मिड-डे समाचार पत्र हर दिन सट्टे-जुए की खबरों में नए-नए सुबूतों को ढूंढ कर अपने अखबार में प्रकाशित करता आया है। जिसके चलते राजधानी की पुलिस ने कई बार सट्टा-जुआ खिलाने वाले बड़े खाईवालों को भी गिरफ्तार किया है। सबसे पहले शहर की जनता को शहर के भीतर हो रही अपराध की दुनिया के असलियत का चेहरा दिखाया।

Next Story