छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: कांग्रेस के कार्यक्रम में पॉकेटमारी, अज्ञात चोर ने 5 हजार नगदी और सोने का सिक्का किया पार

Admin2
18 July 2021 12:48 PM GMT
रायपुर न्यूज़: कांग्रेस के कार्यक्रम में पॉकेटमारी, अज्ञात चोर ने 5 हजार नगदी और सोने का सिक्का किया पार
x

रायपुर। पीसीसी चीफ की मीटिंग में पॉकेटमारी की वारदात हुई है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजीव भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी यह घटना घटित हुई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव भवन की है, जहां कांग्रेस ने शनिवार को महंगाई के खिलाफ पैदल मार्च का आयोजन किया था। पैदल मार्च करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष राजीव भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दरमियान कार्यकर्ता अनिल मित्तल के साथ पाकेटमारी की घटना हो गई। पीड़ित के मुताबिक पर्स में रखे नकदी 5 हजार रुपये, 10 ग्राम सोने का सिक्का और चांदी के यंत्र सहित वोटर आईडी, आधार कार्ड, एटीएम पार हो गया। इस मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Next Story