छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: शराब बेच रहे युवक को पेट्रोलिंग पुलिस ने पकड़ा

Admin2
9 Jun 2021 5:30 PM IST
रायपुर न्यूज़: शराब बेच रहे युवक को पेट्रोलिंग पुलिस ने पकड़ा
x

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एक युवक को जेल भेजा है। मामले में जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि एक युवक शराब बेच रहा है। जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से पुलिस ने 32 पाव शराब जब्त की। आरोपी का नाम जागेश्वर साहू है। जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

Next Story