छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: अब रिश्वतखोरों की खैर नहीं...

Nil dhankar
20 April 2022 4:26 PM IST
RAIPUR NEWS: अब रिश्वतखोरों की खैर नहीं...
x

रायपुर। अगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसी भी प्रकार की लेन-देन की शिकायत है तो आप उसकी शिकायत सीधे कर सकते है। इसके लिए जल्द ही सभी एसडीएम कार्यालय में निर्धारित नंबर भी चस्पा किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास भवन में हुई बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार ने सभी एसडीएम को इसके लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह आम नागरिकों की सुविधा के लिए किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। साथ ही सभी एसडीएम को चाहिए कि वे उनके क्षेत्र में आने वाले अस्पतालों में पीने का पानी, पंखा आदि का नियमित निरीक्षण करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूरे किए जाएं।


Next Story