छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: प्रेम संबंध को लेकर हत्या....युवक पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

Admin2
18 Jan 2021 10:11 AM IST
RAIPUR NEWS: प्रेम संबंध को लेकर हत्या....युवक पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
x
इलाके में फ़ैली सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही है। शहर के डंगनिया इलाके के बाद सन्यासी पारा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कोच्ची का विवाद युवक मॉडल साई के साथ हुआ था। दोनों के बीच नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध की बात पर विवाद गहरा गया। जिसके बाद कोच्ची ने युवक मॉडल साई की चाकू मारकर हत्या कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है ​कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।


Next Story