छत्तीसगढ़
रायपुर न्यूज़: सिविल लाइन इलाके में बदमाश का मर्डर, 2 गिरफ्तार
Nil dhankar
11 Jun 2022 12:18 PM IST

x
रायपुर। बीती रात राजधानी में युवक की हत्या हो गई। मृतक इलाके का गुंडा बदमाश था। जिसको नशे में हुई बहस के चलते कैची मार कर तीन युवकों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। वही एक अन्य फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत गोर्वधन चौक में जय बिहारी नाम के युवक की हत्या आधी रात को हुई है। जय बिहारी इलाके का गुंडा बदमाश था। उसकी दरमियानी रात नशे में राधेश्याम श्रीवास्तव उर्फ बाबा,राहुल यादव व दीपू नेताम से बहस हो गई। जिस पर तीनों ने कैची से जय बिहारी पर हमला कर दिया। कैची के वार से जय बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने राहुल यादव व दीपू नेताम को हिरासत में ले लिया है। वहीँ राधेश्याम उर्फ बाबा फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Next Story





