छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: 27 अक्टूबर को होगा ऋण शिविर का आयोजन

jantaserishta.com
25 Oct 2021 6:43 PM IST
RAIPUR NEWS: 27 अक्टूबर को होगा ऋण शिविर का आयोजन
x

रायपुर। केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएँ विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक ऋण शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर को 11 बजे से स्थान कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउन हॉल में किया जाएगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित रंजन ने बताया कि रायपुर जिले में आयोजित व्यापक ऋण शिविर में जिले के सभी बैंक भाग ले रहे है। जिसमें सभी बैंको के स्टाल लगाये जायेंगे एवं सभी बैंक अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे। इस व्यापक ऋण शिविर में सरकार द्वारा प्रायोजित व अन्य ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र भी वितरण किया जायेगा। व्यापक ऋण शिविर में शासकीय योजनाओं द्वारा प्रायोजित ऋण पीएम स्वनिधि, पी.एम.एम.वाई, एस.यू.आई, इसिएलजीएसर्, ए.आइ.एफ, पी.एम.ई.जी.पी, ए.एच.एफ, आत्मनिर्भर भारत योजना एवं राज्य की अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी सम्मिलित होंगी। इस व्यापक ऋण शिविर का मुख्य उद्देश्य रायपुर जिले में ऋण के प्रवाह को बढ़ाना है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story