रायपुर न्यूज़: सूने मकान में लाखों की चोरी, देवी दर्शन के लिए गए थे पीड़ित

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके से सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का जेवरात पार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आनंद विहार कालोनी तेलीबांधा निवासी आशिफ गुप्ता 39 वर्ष पिता विनोद गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित चौरागढ़ मध्यप्रदेश देवी दर्शन के लिए गए थे। 25 जुलाई को शाम 6 बजे वापस आने पर घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर कमरे का पूरा सामान बिखरा था। आलमारी का लॉक तोड़कर किसी ने सोने-चांदी के जेवर और नगदी 20 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 34 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया है। मामले की शिकायत 26 जुलाई को थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





