छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: निवास प्रमाण पत्र बनने में लग रहा था समय, फोन किया तत्काल हुआ निराकरण

Nilmani Pal
9 Aug 2024 11:57 AM GMT
रायपुर न्यूज़: निवास प्रमाण पत्र बनने में लग रहा था समय, फोन किया तत्काल हुआ निराकरण
x

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक काल से मिल रहा है समाधान

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। खरोरा तहसील के भडहा ग्राम निवासी श्री योगेश घृतलहरे ने अपने दोनों बच्चों के निवास प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर शिकायत की थी। Chief Minister Vishnudev Sai

उनका कहना था कि उनको दोनों बच्चे गौतम और चंदा का निवास प्रमाण पत्र उनके स्कूल में जमा करना था। जिसके लिए उन्होनें आवेदन किया था। लेकिन महीनेभर से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी नहीं बना। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और निवास प्रमाण पत्र को दिलवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता योगेश घृतलहरे ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story