छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: पति-पत्नी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Admin2
22 Jan 2021 10:12 AM IST
RAIPUR NEWS: पति-पत्नी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
x
इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात 10 बजे भाठागांव पुरानी बस्ती में जमीनी विवाद के चलते एक तीरथ सोनकर और उसकी पत्नी ने दूसरे व्यक्ति पर कुदाल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ये मामला एक जमीनी विवाद से शुरू हुआ था। जो कि मारपीट तक जा पहुंचा। इस विवाद में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर कुदाल से हमला किया गया। जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उस अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले में आईपीसी की धारा 294, 506 बी, 323, 34 के तहत अपराध भी पंजीबद्ध किया है।

Next Story