छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या मामले में इंजीनियर गिरफ्तार...पैसे के लेन-देन पर उतारा था मौत के घाट

Admin2
5 Feb 2021 5:55 PM IST
RAIPUR NEWS: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या मामले में इंजीनियर गिरफ्तार...पैसे के लेन-देन पर उतारा था मौत के घाट
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय राय को सायबर की टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है. अजय को 4 सदस्यीय सायबर की टीम गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है. घटना के बाद से ही अजय फरार चल रहा था. पुलिस उससे पूछताछ करेगी, उसके बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी.

बता दें कि पुलिस इस हत्याकांड के मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपी इंजीनियर अयज राय वारदात के बाद से फरार था, जिसकी तलाश रायपुर पुलिस कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला था कि अजय अयोध्या में छुपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर आरोपी को उप्र से गिरफ्तार किया है।

Next Story