छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS: पानी में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
12 July 2021 9:48 AM IST
CHHATTISGARH NEWS: पानी में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका
x

रायपुर। राजधानी से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह महादेव घाट पुल के पास एक युवक का अज्ञात शव मिला। मामले में जानकारी देते हुए अमलेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि ये आज सुबह की घटना है आसपास के लोगों ने युवक का शव पानी में तैरते देखा तो पुलिस को जानकारी दी। टीआई अमलेश्वर ने ये संभावना जताई है कि रविवार को चंगोराभाठा से 5 युवक महादेव डेम में नहाने गए थे जिसमें से एक युवक डूब गया था। देर रात तक गोताखोरों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक का शव गोतोखोरों को नहीं मिला था जिस वजह से युवक की तलाश बंद कर दी गई थी आज सुबह फिर से युवक की तलाश की जानी थी लेकिन उससे पहले ही एक अज्ञात शव मिल गया। अब पुलिस ने अज्ञात शव की तस्दीक नहीं की है ये सिर्फ संभावना जताई जा रही है कि जो मृत शव मिला है वो उसी युवक का हो सकता है जो रविवार को नहाने गया था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story