छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: शराब पीने को लेकर विवाद...पति ने पत्नी के सिर पर कढ़ाई से कर दिया हमला

Admin2
21 Jun 2021 11:01 PM IST
RAIPUR NEWS: शराब पीने को लेकर विवाद...पति ने पत्नी के सिर पर कढ़ाई से कर दिया हमला
x
रायपुर की खबर

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति को घर में शराब पीने से रोका तो पति ने महिला के सिर पर कढ़ाई से हमला कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि ये मामला पारवती नगर निवासी संदीप मुखर्जी के घर की है जहा दंपत्ति के बीच घर में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आवेश में आकर महिला के पति संदीप ने अपनी पत्नी पर कढ़ाई से हमला कर दिया। मामले में संदीप की पत्नी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। संदीप की पत्नी रीना मुखर्जी घायल थी जिसकी वजह से पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 294, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Story