छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: कार में लगी आग, 3 युवक झुलसे, 1 ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
25 Oct 2021 9:28 AM IST
RAIPUR NEWS: कार में लगी आग, 3 युवक झुलसे, 1 ने तोड़ा दम
x

रायपुर. राजधानी रायपुर में एक्सीडेंट के बाद कार लग गई जिसमे 3 सवार झुलस गए. जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 कार सवार लोगों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी के अवंति विहार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गई. इसके बाद कार में अचानक आग लग गई. इस आग में मवेशी की भी जलकर मौत हो गई. वहीं आग के बाद कार सवार लोगों में से तीन युवक झुलस गए, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई. ये हादसा मरीन ड्राइव से तेलीबांधा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ है. हालांकि कार कहा से आ रही थी और कार में सवार युवकों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. पूरे मामले को लेकर तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुट गई है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story