छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: बीजेपी नेता गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Admin2
1 Sept 2021 12:04 PM IST
रायपुर न्यूज़: बीजेपी नेता गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
x

रायपुर। सिंधी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिंधी समाज ने तीन बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभद्र कमेंट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. सिंधी समाज का आरोप है कि तीनों बीजेपी नेताओं ने सिन्धी समाज पर अभद्र कमेंट किया है. मामला माना थाना क्षेत्र का है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता राजीव चक्रवर्ती, शिवजलम दुबे और विजय जयसिंघानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Next Story