छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: मोबाइल लूटने की कोशिश, रायपुर में युवक को बेखौफ बदमाशों ने किया लहूलुहान

jantaserishta.com
20 Jun 2021 9:24 AM IST
RAIPUR NEWS: मोबाइल लूटने की कोशिश, रायपुर में युवक को बेखौफ बदमाशों ने किया लहूलुहान
x

रायपुर। राजधानी के पंडरी बज़ार में आज सुबह अज्ञात युवक से मोबाइल लूटने के लिए 3 लोगों ने कोशिश की और जब सफलता नहीं मिली तो युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए राजातालाब चौकी प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि एक अज्ञात युवक पर चाक़ू की नोक से मोबाइल लूटने की कोशिश की गई लेकिन जब युवक ने मोबाइल नहीं दिया तो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू से वार कर दिया। मोबाईल छीनने को लेकर हुए विवाद में 3 आरोपियों ने ताजनगर ओवरब्रिज के पास पीड़ित ओमप्रकाश यादव को रोका और मोबाइल छीनने लगे जिसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। राजातालाब चौकी पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है पूछताछ जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story