छत्तीसगढ़
Raipur News: हाफ मर्डर करने वाले पिता-पुत्र समेत 4 लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 July 2024 9:59 PM IST

x
सीजी न्यूज़
Raipur। पुरानी विवाद को लेकर दो पहले हाफ मर्डर करने वाले पिता पुत्र समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने अमन बेनिया ने बी.एस.यू.पी. कालोनी मठपुरैना निवासी अमन बेनिया पर हमला किया था। अमन कि रिपोर्ट के अनुसार वह 18 जुलाई गुरूवार को रात करीब 9.00 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। उसी समय उसकेे पिताजी नरहरि बेनिया दुकान जा रहे थे। तभी खीरसिंधु नायक, शत्रुघन नायक, सागर नायक एवं अन्य लोग उसके पिताजी के साथ पुरानी झगड़ा विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे।
जिसे देखकर अमन, उसकी मां एवं बहन बीच बचाव करने गये तो खीरसिंधु नायक व शत्रुघन नायक पुरानी झगड़ा विवाद पर समझौता करो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे चाकू से जांघ में एवं सागर नायक व अन्य लोग हाथ मुक्का एवं डण्डा से उसके पिताजी के साथ मारपीट किए। जिससे उनके दोनों पैर एवं जांघ तथा सिर में चोट लगा है। इस पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया ।
दो दिन की तलाशी के बाद खीरसिंधु नायक, शत्रुघन नायक, करण बाघ उर्फ बिगडू एवं नरेन्द्र उर्फ माईकल को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर हमला स्वीकार किया। और चाकू को जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जो कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारहाफ मर्डररायपुररायपुर न्यूज़बी.एस.यू.पी. कालोनी मठपुरैनामठपुरैनाCG NewsChhattisgarh NewsHalf MurderRaipurRaipur NewsBSUP Colony MathpurainaMathpuraina
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





