छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़: लोहे का सेंटिंग प्लेट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Nov 2021 1:13 PM GMT
रायपुर न्यूज़: लोहे का सेंटिंग प्लेट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में लोहे का सेंटिंग प्लेट चोरी करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी दुर्गेश साहू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहू भवन के पीछे, पुरैना में रहता है। प्रार्थी के घर के बाजू में उसका साथी ओमप्रकाश सिंग रहता है जो बिल्डिंग मटेरियल तथा भवन निर्माण करने व ठेकेदारी का काम करता है तथा अपने भवन निर्माण के सामग्री को प्रार्थी के घर के बाड़ी राजू केटरर्स के बाजू पुरैना में रखता है। प्रार्थी का साथी ओमप्रकाश सिंग विगत एक महीने से अपने गृह ग्राम बिहार गया हुआ है। बिहार जाने से पहले ओमप्रकाश सिंग ने भवन निर्माण खत्म होने के बाद करीबन 40 नग लोहे का सेन्ट्रिंग प्लेट इस्तेमाली जंग लगा हुआ को प्रार्थी के बाडी में लाकर रखा था तथा उक्त सेट्रींग प्लेट के रखने की जानकारी प्रार्थी को दिया था। प्रार्थी प्रतिदिन अपने बाडी में जाकर रखे लोहे के सेन्ट्रिंग प्लेट को देखता था। प्रार्थी दिनांक 26.11.2021 को सुबह अपने बाडी में जाकर देखा तो वहां पर रखे हुये लोहे का सेन्ट्रिंग प्लेट नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के साथी ओमप्रकाश सिंग के 40 नग लोहे की सेन्ट्रिंग प्लेट कीमती 40,000/- रूपए को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 269/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाए गए। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त गुरूमुख सिंह नगर निवासी मूलचंद उईके के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मूलचंद उईके की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी चिमन लाल उईके, अल्ताफ उईके एवं लिंगो सिंह गोेंड के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी चिमन लाल उईके, अल्ताफ उईके एवं लिंगो सिंह गोेंड की पतासाजी कर पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 40 नग लोहे की सेन्ट्रिंग प्लेट कीमती 40,000/- रूपए एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त टाटा वाहन क्रमांक सी जी/04/जे डी/5618 को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मूलचंद उईके पिता अशुमत उईके उम्र 34 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. चिमन लाल उईके पिता ईदु राम उईके उम्र 29 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. अल्ताफ उईके पिता छोटेलाल उईके उम्र 20 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

04. लिंगो सिंह गोेंड पिता रामधीन गोंड उम्र 29 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Next Story