छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : 1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Admin2
15 Feb 2021 12:45 PM IST
RAIPUR NEWS : 1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
x
2 तस्कर गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में अपराध बढ़ते जा रहे है। साथ ही साथ नशे का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है, इसी कड़ी में गोबर नवापारा में पुलिस ने दो लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के पूछे जाने पर पता चला की दो व्यक्ति लक्ष्मण साहू 19 वर्ष और समरू राम साहू 70 वर्ष, परसदा चौक के पास से 1 किलो 700 ग्राम गांजा लेकर जा रहे थे|

मुखबिरों से इस बात की खबर पुलिस को हो गई। जिस पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी ने विशेष टीम बनाकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों वयक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य तक नशीली चीज़ो को पहुंचाते थे |

पुलिस ने ऐसे मामलो में सख्ती बरत रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Next Story