छत्तीसगढ़

रायपुर : म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पड़ोसी ने किया मारपीट

Nil dhankar
4 July 2022 9:37 AM IST
रायपुर : म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पड़ोसी ने किया मारपीट
x

रायपुर। म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पड़ोसी द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र कुमार निमाडे अपेक्स बैंक हेड आफिस नया रायपुर सेक्टर 24 मे वाहन चालक के पद पर कार्यरत है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने घर मे म्यूजिक सिस्टम से गाना सुन रहा था, उसी समय पड़ोसी अशोक ठाकुर आया और गाने का आवाज कम करो करके घर के बाहर बुलाया।

इतना ही नहीं आवेश में आकर गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी, और डंडे से मारपीट किया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रिया निमाड़े के साथ भी मारपीट किया। प्रार्थी राजेन्द्र कुमार निमाडे की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Next Story