रायपुर: सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायपुर के विधानसभा थाना इलाके में हत्या की एक वारदात सामने आई है। शुक्रवार की दोपहर इस क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर के पीछे बरदीहा विहार के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर पुलिस को एक युवक की लाश मिली। शव की हालत का मुआएना करने पर पता चला कि मृतक के सिर पर चोट और शरीर पर जख्म के निशान है। लाश की हालत देखकर समझ हा रहा था कि मारपीट के बाद बेरहमी से कत्ल किया गया है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अपनी हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मारे गए युवक का नाम टुकेश यादव बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





