छत्तीसगढ़

RAIPUR MURDER : पति ने चरित्र शंका के चलते की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Admin2
9 Jan 2021 4:15 AM GMT
RAIPUR MURDER : पति ने चरित्र शंका के चलते की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
x
हत्या की बड़ी वारदात

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये मामला पंडरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि जांजगीर चांपा की रहने वाली नीलम प्रधान की शादी दो साल पहले वहीं के संजय सूर्यवंशी के साथ हुई थी। दोनों रायपुर के प्रगति नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। पति संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्मार्ट में गार्ड का काम करता था।
आरोपी ने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा से विवाद हुआ करता था। संजय ने इस विवाद को खत्म करने के लिए पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का केस दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story